होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Valentine's Day पर नैशनल क्रश बनी ये लड़की, नया वीडियो वायरल

Valentine's Day पर नैशनल क्रश बनी ये लड़की, नया वीडियो वायरल

 

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की छाई हुई हैं। मलयालम फिल्मों की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं। वेलेंटाइन के मौके पर प्रिया की फिल्म का एक और वीडियो लॉन्च हुआ है जो वीडियो आते ही वायरल हो गया। चंद घंटों में लाखों लोगों ने उस वीडियो को देख लिया और उसे शेयर किया। 

इस नए टीजर में प्रिया क्लासरूम में अपने ब्वॉयफ्रेंड को फलाइिंग किस देती नजर आ रही है। टीचर में प्रिया की अदा एक बार फिर से लोगों दीवाना बना रही है। प्रिया के एक्सप्रेशन ने एक बार फिर से लोगों का ध्यान खींचा है। प्रिया की अपकमिंग मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव' के टीचर ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया है। चंद घंटों में उनके फॉलोअर्स की तादात हजारों से लाखों में पहुंच गई है।

बता दें कि अब तक इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की तादात 2.8 मिलियन तक पहुंच गई है, जो की हर दिन बढ़ती जा रही है। जबकि ट्विटर पर 35 लाख फॉलोअर्स बन गए। प्रिया के वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों ने प्रिया प्रकाश के बारे में इतना सर्च किया कि उन्होंने एक ही दिन में गूगल सर्च में सनी लियोनी को पछाड़ दिया और नबंर 1 सर्च स्टार बन गई। लोगों ने उन्हें नेशनल क्रश बना दिया है। देखिए प्रिया की फिल्म का ये नया टीजर


 


संबंधित समाचार