होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, आज ही घोषित होंगे नतीजे

Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, आज ही घोषित होंगे नतीजे

 

Vice President Election : संसद के दोनों सदनों के सदस्य शनिवार को देश के अगले उपराष्ट्रपति के लिए वोट करेंगे। इस पद के लिए राजग (NDA) उम्मीदवार जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankar) और विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) के बीच मुकाबला है। दोनों सदनों में राजग की मजबूत स्थिति को देखते हुए धनखड़ का जीतना सिर्फ एक औपचारिकता माना जा रहा है।

04:49 AM- पीएम मोदी और नड्डा धनखड़ से मुलाकात करेंगे 
उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहा मतदान पूरा हो गया है। थोड़ी दी देर में वोटो की गिनती भी शुरू हो जाएगी। वहीं, आज ही इस चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। नतीजे घोषित होने के बाद पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ से  मिलने उनके आवास पर जा सकते हैं। 

04:39 AM- मतदान खत्म 
देश के अगले उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए हो रहे मतदान का समय पूर्ण हो गया है। थोड़ी देर में वोटो की गितनी शुरू होगी। इस पद के लिए राजग उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच मुकाबला है।

02:49 AM- उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए दोपहर 2 बजे तक इतने प्रतिशत सांसदों ने किया मतदान
उपराष्ट्रपति चुनाव में दोपहर दो बजे तक 85 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि दोनों सदनों के 780 सांसदों में से लगभग 670 ने अब तक अपना वोट डाला। 

02:42 PM- राहुल गांधी ने किया मतदान
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, शशि थरूर, जयराम रमेश और मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में वोट डाला।

02:31 PM- लोकसभा स्पीकर ने किया मतदान
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

01:24 PM- हेमा मालिनी ने किया मतदान
भाजपा सांसद हेमा मालिनी, राज्यवर्धन सिंह राठौर, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मिनाक्षी लेखी और केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोट डाला।

01:14 PM- कांग्रेस अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने किया मतदान
संसद में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। उनके अलावा पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और मनीष तिवारी ने भी वोट डाला।

12:17 PM- राज्यसभा के उपसभापति ने किया मतदान
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में किया मतदान।

11:51 AM- केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने किया मतदान
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

11:37 AM- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह डाला वोट
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद डॉ मनमोहन सिंह ने संसद में मतदान किया।

11:21 AM- केंद्रीय मंत्रियों ने किया मतदान
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया मतदान।


10:54 AM- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने वोट डालने पहुंचे
पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद डॉ मनमोहन सिंह ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालने संसद पहुंचे।



10:44 AM- अश्विनी वैष्णव ने डाला वोट- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अश्विनी वैष्णव ने संसद में डाला वोट।



10:36 AM- टीएमसी ने सुवेंदु के पिता को वोट डालने के लिए किया मना
उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने का ऐलान कर चुकी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सुवेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी को एक चिट्ठी लिखी। इसमें शिशिर से कहा गया है कि वे उपराष्ट्रपति चुनाव में भाग न लें। गौरतलब है कि जहां सुवेंदु भाजपा का दामन थाम चुके हैं, वहीं बंगाल से सांसद उनके पिता शिशिर अधिकारी अभी भी टीएमसी का एक हिस्सा हैं।

10:11 AM- उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सबसे पहले संसद परिसर में पहुंचकर मतदान किया। 

यह भी पढ़ें- कांग्रेस का सड़क पर प्रदर्शन, पुलिस हिरासत में राहुल गांधी, बोले- इस तानाशाह सरकार को लग रहा डर...


संबंधित समाचार