होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

यूपी सरकार का फैसला, प्रदेश में खुलेगी नई 218 अदालतें, 144 अदालतें करेगी सिर्फ ये काम

यूपी सरकार का फैसला, प्रदेश में खुलेगी नई 218 अदालतें, 144 अदालतें करेगी सिर्फ ये काम

 

उत्तर प्रदेश में महिलाओं से जुड़े अपराधों की बढ़ती तादाद को देखते हुए 218 नई अदालतें खोली जाएंगी। सोमवार को कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह भी तय हुआ है कि इनमें से 144 अदालतें सिर्फ रेप के मामलों में सुनवाई करेंगी, जबकि पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए 74 अदालतें काम करेंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट ने कुल 33 प्रस्ताव मंजूर किये गए। इसमें सबसे अहम फैसला 218 फास्ट ट्रैक न्यायालयों की स्थापना से जुड़ा हुआ है। महिला और बाल अपराध से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अदालतों में मुकदमों के निस्तारण में देरी को देखते हुए प्रदेश में 218 फास्ट ट्रैक न्यायालयों की स्थापना का फैसला किया गया है।

ये अदालतें महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण की दिशा में काम करेंगी। प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि इन न्यायालयों के लिए 218 न्यायाधीशों के सृजित किये जायेंगे। साथ ही अन्य स्टाफ की भर्ती की जाएगी। 75 लाख प्रति कोर्ट का खर्च आएगा, जिसमें एक साल का 63 लाख का खर्च स्टाफ और संचालन में आएगा।


संबंधित समाचार