होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UP Election 2022: सपा और सुभासपा आए साथ, यूपी में भाजपा साफ !

UP Election 2022: सपा और सुभासपा आए साथ, यूपी में भाजपा साफ !

 

ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में गठबंधन हो गया है। इसका ऐलान सुभासपा (Subhaspa) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता परेशान है। हमारी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ सहमति बन गई है। लोग भाजपा से परेशान हैं। हम उन्हें सत्ता से हटाने के लिए साथ आए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं में 14 सीटों पर सहमति बनी है। राजभर ने बुधवार को अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसके पहले राजभर के भाजपा से गठबंधन करने के कयास लगाए जा रहे थे।

सपा ने ट्वीट कर इसकी घोषणा कर दी है। ट्वीट में कहा गया है कि वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग की लड़ाई समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगे। सपा और सुभासपा आए साथ, यूपी में भाजपा साफ!

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद राजभर ने बयान दिया कि आज अखिलेश यादव से मुलाकात हुई। हमने गठबंधन के लिए सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा को निमंत्रण दिया था। अखिलेश यादव ने हमारे न्योते को स्वीकार किया। हमारी उनसे एक घंटे बात हुई। 27 तारीख को महापंचायत रखी गई है जिसमें वंचित, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के लोग शामिल होंगे। सीटों के लिए 27 के बाद बैठ कर बात कर लेंगे। उन्होंने कहा कि सपा एक सीट भी नहीं देगी तो भी हम उनके साथ रहेंगे।

राजभर ने कहा कि इस समय प्रदेश में भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है। व्यापारी और नौजवान सभी परेशान हैं। उन्होंने ये भी कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा में सीटों का विवाद नहीं है। इसके पहले भाजपा से गठबंधन को लेकर राजभर ने कहा कि वह भाजपा के साथ सशर्त गठबंधन करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा था कि हमने सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने और पूर्ण शराब बंदी सहित सात सूत्री मांग रखी। अगर वो हमारी मांगों पर सहमत होते हैं तो गठबंधन करेंगे। हालांकि, बुधवार को उन्होंने सपा से गठबंधन का एलान कर दिया।

यह भी पढ़ें- PM Modi आज कुशीनगर अतंर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन, श्रीलंका से आएगी पहली फ्लाइट


संबंधित समाचार