होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत, CM सैनी ने जताया दुख

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत, CM सैनी ने जताया दुख

 

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान शनिवार शाम भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोलकाता के एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुणाल अग्रवाल ने बताया, "शनिवार शाम करीब 7:40 बजे, भारी बारिश और भारी भीड़ के बीच, सरदा पार्क (चोरबागान) पूजा पंडाल के एग्जिट गेट पर भगदड़ मच गई। जिसके चलते ये हादसा हुआ।" हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी इस हादसे पर शोक जताया है।

सीएम नायब सैनी ने जताया दुख

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "कोलकाता में दुर्गा पूजा में भगदड़ से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जाना घायलों का हाल

वहीं, घटना के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अस्पताल का दौरा किया और घायलों का हालचाल जाना। साथ ही, उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए 25 लाख रुपये और ग्रुप डी की सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने चोरबागान दुर्गा पूजा के आयोजकों, प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों और ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।


संबंधित समाचार