होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IIT बाबा अभय सिंह की मौत की खबर झूठी! हरियाणा पुलिस ने किया खुलासा, जानिए क्या है पूरा सच

IIT बाबा अभय सिंह की मौत की खबर झूठी! हरियाणा पुलिस ने किया खुलासा, जानिए क्या है पूरा सच

 

IIT Baba Abhay Singh: प्रयागराज में महाकुंभ से मशहूर हुए आईआईटियन बाबा अभय सिंह ग्रेवाल (IIT Baba) फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब उनकी मौत की खबर उड़ी है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि हिसार के होटल में उनकी लाश मिली है। हालांकि, उनकी मौत की खबर झूठी है और पुलिस ने इसका खंडन किया है।

हिसार पुलिस के सोशल मीडिया इंचार्ज अमरिंदर सिंह ने आईआईटियन बाबा की मौत की खबर का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि 3 दिन पहले पीएलए एरिया में राहुल जैन नामक व्यक्ति की घर में डेड बॉडी मिली थी। इसी संबंध में सोशल मीडिया पर आईआईटियन बाबा के नाम से बेडरूम में शव मिलने के बारे में खबर चलाई जा रही है, जो बिल्कुल झूठी खबर है। यह राहुल नामक व्यक्ति हिसार का ही निवासी था।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि आम जनता से अपील है कि ऐसी भ्रामक और झूठी खबरें सोशल मीडिया पर न फैलाई जाएं। एसपी ने सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मृतक राहुल जैन का महाकुंभ वाले चर्चित बाबा (अभय सिंह) से कोई लेना-देना नहीं है। हिसार पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी वीडियो या पोस्ट को वायरल न करें।

क्यों उड़ी मौत की झूठी खबर

दरअसल, राहुल जैन (35) ने आईआईटी रुड़की से पढ़ाई की थी और ऑनलाइन कोचिंग भी देते थे। ऐसे में आईआईटी से जोड़ते हुए इसे अभय सिंह की फर्जी खबर के तौर पर सोशल मीडिया पर पेश किया गया। सोशल मीडिया पर आईआईटियन बाबा की मौत की खबर को “बेडरूम में लाश मिली” जैसी हेडिंग के साथ पेश किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है।

महाकुंभ के दौरान चर्चा में आए थे अभय सिंह

गौरतलब है कि झज्जर के रहने वाले अभय सिंह ग्रेवाल ने आईआईटी मुंबई से पढ़ाई की थी और फिर कनाडा व अन्य जगहों पर नौकरी करने के बाद वह बाबा बन गए थे। महाकुंभ के दौरान वह चर्चा में आए थे। इस साल उन्होंने कर्नाटक की महिला से हिमाचल प्रदेश के अंजनघर महादेव मंदिर में शादी भी की थी।

हाल ही में वह मथुरा और वृंदावन में नजर आए थे। वह फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपना पेज चलाते हैं और आध्यात्मिक प्रवचन देते हैं। सितंबर महीने में उन्होंने सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट किया था। हालांकि, उन्होंने अपना लुक पूरी तरह बदल लिया है और लंबे बाल कटवा लिए हैं।


संबंधित समाचार