होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Unlock 5.0 Guidelines: जानें 1 अक्टूबर से किन-किन चीजों की छूट दे सकती हैं सरकार

Unlock 5.0 Guidelines: जानें 1 अक्टूबर से किन-किन चीजों की छूट दे सकती हैं सरकार

 

देश में लागू अनलॉक के चौथे चरण की समयसीमा खत्म होने वाली है। 1 सितंबर से शुरू हुए अनलॉक- 4 में केंद्र सरकार की ओर से कई चीजों की छूट दी गई। मेट्रो सेवाएं शुरू करने, कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों को आंशिक तौर पर खोलने की अनुमति दे चुकी है। 1 अक्टूबर से अनलॉक 5.0 लागू किया जा सकता है। इसके लिए गाइडलाइंस तैयार करने का काम अंतिम चरण में है।

बता दें कि त्योहारों का सीजन भी शुरू होने जा रहा है, ऐसे में केंद्र सरकार के पास गाइडलाइन जारी करने को लेकर चुनौती भरा काम है। लेकिन उम्मीदें है कि त्योहारी सीज़नकी वजह से केंद्र अनलॉक के लिए और गतिविधियां खोल देगी।

आर्खिक गतिविधियां:  सोशल डिस्टेंसिंग के साथ  गृह मंत्रालय ने सार्वजनिक स्थानों जैसे मॉल, सैलून, रेस्तरां और जिमों को प्रतिबंधों के साथ खोलने की अनुमति दी थी। अब इस बात की संभावना जताई जा रही है केंद्र सरकार और भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने की छूट दे सकती हैं।  

सिनेमा हॉल - अनलॉक 5.0 में सिनेमा हॉल खोलने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले, 21 सितंबर से सिनेमा हॉल को खोलने की बात कही जा रही थी, लेकिन सरकार ने इसे खारिज कर दिया था।

स्कूल-कॉलेज - देश भर के कई स्कूल और कॉलेज 21 सितंबर से फिर से खुल गए। हालांकि 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों को स्वेच्छा से स्कूल आने की छूट दू गई। यह अगले महीने तक जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि, घटनाक्रम से अवगत लोगों के अनुसार, प्राथमिक कक्षाएं कुछ और हफ्तों तक बंद रहेंगी।


संबंधित समाचार