होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

देश में पहली बार 24 घंटे में 8000 से ज्यादा कोरोना केस आए सामने, संक्रमितों की संख्या हुई 1,82,143

देश में पहली बार 24 घंटे में 8000 से ज्यादा कोरोना केस आए सामने, संक्रमितों की संख्या हुई 1,82,143

 

भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के पॉजिटिव मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में देश में आठ हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। जिसके बाद इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 82 हजार को पार कर चुकी है। वहीं, मरने वालों की संख्या भी पांच हजार के करीब पहुंच गई है।

रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,82,143 हो गए है। वही, कुल मामलों में से 89995 सक्रिय केस हैं। इसके अलावा अब तक 8698 लोग ठीक हो चुके हैं। ऐसे में अब तक 5164 लोग अपनी जान गंवा चुके है।

यह भी पढ़ें- लद्दाख सीमा तनाव पर बोले राजनाथ सिंह- समाधान के लिए सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर वार्ता जारी


संबंधित समाचार