होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 62 लाख के पार, अब तक 97,497 लोगों की मौत

भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 62 लाख के पार, अब तक 97,497 लोगों की मौत

 

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 80 हजार से अधिक केस सामने आए हैं। वहीं, 1100 से अधिक मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या 62 लाख के पार हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक कोरोना के कुल मामले 62,25,764 हो गए हैं। इनमें से 9.40,441 एक्टिव केस शामिल हैं। वही, अभी तक 54,87,826 मरीजों को या तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा इस वायरस ने अब तक 97,497 लोगों की जान ले ली है।

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप बोले- अब हम कोरोना वैक्सीन से कुछ सप्ताह दूर


संबंधित समाचार