होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

लिंक पर क्लिक करते ही खाते से गायब हुए हजारों रूपये, जानें क्या हैं पूरा मामला

लिंक पर क्लिक करते ही खाते से गायब हुए हजारों रूपये, जानें क्या हैं पूरा मामला

 

ऑनलाइन ठगी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। किसान से लेकर रिटायर्ड कर्मचारी ऑनलाइन ठगी करने वाले ठगों का शिकार बनते जा रहे हैं। मुरथल थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर के खाते से हजारों रुपये की नकदी निकालने का मामला सामने आया हैं। पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी।पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

गांव करबला निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि उसका खाटू श्याम ट्रांसपोर्ट के नाम से गांव भिगान स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में खाता हैं। उन्होंने बताया कि उसने एक लिंक अपने मोबाइल में डाउनलोड किया था। लिंक के डाउनलोड करते ही उसके खाते से 57668 रुपये निकल गए। किसी ने धोखाधड़ी कर उसके खाते से नकदी निकाली है। मामले को लेकर मुरथल थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मोबाइल पर लिंक भेजकर खाते से नकदी निकालने के आरोप का मामला सामने आया हैं। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जल्द से जल्द मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
 

यह भी पढ़ें- कुमारी शैलजा पहुंची नूह, भाजपा- जजपा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन


संबंधित समाचार