होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कॉमेडियन भारती सिंह की गिरफ्तारी के बाद वायरल हुआ सालों पुराना ये ट्वीट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

कॉमेडियन भारती सिंह की गिरफ्तारी के बाद वायरल हुआ सालों पुराना ये ट्वीट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

 

टीवी की फेमस कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया कानून की गिरफ्त में आ चुके है। शनिवार को एनसीबी ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर और ऑफिस में छापेमारी की थी। रेड के दौरान भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर से एनसीबी को गांजा मिला है। जिसके बाद एनसीबी ने समन जारी करके भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया से पूछताछ की। 18 घंटों तक चली पूछताछ के बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की गिरफ्तारी की खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल चुकी है। सोशल मीडिया की दुनिया में इस समय हर कोई भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बारे में ही बात कर रहे है। इसी बीच भारती सिंह का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। अब आप सोचेंगे कि भारती सिंह की गिरफ्तारी से इस ट्वीट का क्या लेना देना है। दरअसल, इस ट्वीट में भारती सिंह ने ड्रग्स का जिक्र किया है।

बता दे साल 2015 में भारती सिंह द्वारा किए गए इस ट्वीट में उन्होनें अपने फैंस को ड्रग्स से दूरी बनाए रखने की सलाह दी थी। इस ट्वीट में भारती सिंह ने लिखा था, 'मैं आप सभी से गुजारिश करना चाहती हूं कि आप सभी ड्रग्स लेना बंद कर दें। ड्रग्स लेने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ड्रग्स को न बोलना शुरू कर दें।

भारती सिंह के गिरफ्तार होने के बाद अब आम जनता भारती सिंह के इस ट्वीट को शेयर करके उनका मजाक बना रही है। इतना ही नहीं कुछ लोग तो भारती सिंह की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने भारती सिंह का ये ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, 'कितनी अच्छी कॉमेडी कर लेती हो तुम भारती। क्या ये ट्वीट भी तुमने माल फूंकने के बाद किया था?

 

 

 

यह भी पढ़ें- ड्रग्स मामले में NCB ने छापेमारी के बाद कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति को भेजा समन


संबंधित समाचार