होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ये शख्स जानबूझकर जाता है जेल, ताकि जेल में मिल सके ये चीज

ये शख्स जानबूझकर जाता है जेल, ताकि जेल में मिल सके ये चीज

 

क्या कोई इसांन अपनी मर्जी से जेल में जाना पसंद करेगा? सब कहेंगे नही, हम क्यो जाए जेल? जेल जाए हमारे दुश्मन। लेकिन आपको यकीन नहीं होगा कि एक ऐसा मामला सामने आया है जहां शख्स अपनी मर्जी से जेल गया है। चेन्नै का एक शख्स चोरी करके सिर्फ इसलिए जेल गया क्योंकि उसे दिन में तीन बार खाना, सिर पर छत और कुछ लोगों का साथ मिल सके। इस शख्स की बात सुनकर पुलिस भी रैहान हो गई।

52 साल का ज्ञानप्रकाशम चोरी के आरोप में जेल गया है। जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से एक बाइक चुराई। बाइक चुराते समय उसने सीसीटीवी कैमरे के सामने ठीक से अपना चेहरा दिखाया। वह बाइक चुराने के बाद वहीं आसपास घूमता रहा ताकि पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले। एसीपी पी असोकन ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद घर वाले उसकी देखभाल नहीं कर रहे थे। उसे भरपेट खाना भी नहीं मिल रहा था। वह जेल से बाहर आकर खुश नहीं था। ज्ञानप्रकाशम ने पुलिस को बताया कि जेल में बंद रहने के दौरान उसने अपनी लाइफ को बहुत एंजॉय किया। वहां जाकर उसे नए-नए दोस्त मिले। समय से सुबह नाश्ता, दोपहर और रात का खाना मिलता था।

ज्ञानप्रकाशम ने बताया कि जेल में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं था जो उन्हें आलसी कहे या कोई अपशब्द कहे जबकि घर में आने के बाद उसे ताने मिलते थे। जेल से बाहर आने के बाद वह खुश नहीं था। उसे खाना नहीं मिल रहा था और जेल में छूट गए अपने दोस्तों को याद करता था। वह उनसे वापस मिलना चाहता था इसलिए वापस जेल जाने के लिए उसने बाइक चोरी की। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।


संबंधित समाचार