होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इस साल बॉक्स ऑफिस पर टकरायेगी अक्षय कुमार और शाहिद कपूर की ये फिल्में

इस साल बॉक्स ऑफिस पर टकरायेगी अक्षय कुमार और शाहिद कपूर की ये फिल्में

 

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर की फिल्में इस वर्ष दीपावली पर रिलीज़ होने वाली है, ऐसे में दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकरा सकती है। दरअसल, आदित्य चोपड़ा के बैनर यशराज फिल्म्स ने अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज डेट का आनाउंसमेंट किया है, जिनमें अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर 'पृथ्वीराज' भी शामिल है।

आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म को दीपावली के अवसर पर 05 नवंबर को रिलीज करने का निर्णय लिया है। वही, हाल ही में शाहिद कपूर ने बताया था कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'जर्सी' दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। यदि सबकुछ सही रहा तो इस वर्ष दीपावली पर अक्षय और शाहिद की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकरा सकती हैं। बता दें कि फिल्म 'पृथ्वीराज' राजा 'पृथ्वीराज चौहान' की जिंदगी और उनकी वीरता पर आधारित है। अक्षय कुमार फिल्म के टाइटल रोल में हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने उनकी प्रेमिका संयोगिता की भूमिका निभाई है।

वहीं, शाहिद कपूर की 'जर्सी' साउथ की सुपरहिट फिल्म 'जर्सी' का ही आधिकारिक रीमेक है, जिसकी कहानी क्रिकेट के आसपास घूमती दिखेगी। शाहिद कपूर इस फिल्म में एक ऐसे क्रिकेटर का किरदार निभाते दिखेंगे, जो अपनी निजी जिंदगी में चल रही चीजों से परेशान है और इसी बीच वो क्रिकेट में वापसी करता है। 


संबंधित समाचार