होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

खत्म हुआ इंतजार, रणवीर सिंह की फिल्म '83' इस दिन होगी सिनेमाघर में रिलीज

खत्म हुआ इंतजार, रणवीर सिंह की फिल्म '83' इस दिन होगी सिनेमाघर में रिलीज

 

कोरोना काल में पूरे देश पर ताला लग गया था, लेकिन एक बार फिर धीरे- धीरे सब कुछ ठीक हो रहा है। कोरोना महामारी का असर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी काफी बुरी पड़ा था। अब कोरोना काल के बाद फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री की गाड़ी भी पटरी पर वापस लौटती नजर आ रही है। बीते साल कोरोना के कारण कई सारी फिल्मों की शूटिंग रुकी और कुछ पूरी शूट होने के बाद भी रिलीज नहीं हो पाई। मगर अब एक बार फिर से सिनेमाघरों में बड़ी फिल्मों को रिलीज करने का सिलसिला चल पड़ा है। हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम की रिलीज डेट सामने आई थी और अब रणवीर सिंह की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' की रिलीज डेट मिल गई है। यह फिल्म इसी साल 4 जून को रिलीज होगी।

फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। फिल्म 4 जून 2021 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज होगी। कबीर खान ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'सिनेमाघरों में मिलते हैं। 83 फिल्म 4 जून 2021 को रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।' देखिए कबीर खान का पोस्ट...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kabir Khan (@kabirkhankk)

फिल्म डायरेक्टर कबीर खान ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी हैं कि फिल्म 4 जून 2021 को सिनेमाघरों में देखनों को मिलेगी। कबीर खान ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'सिनेमाघरों में मिलते हैं। 83 फिल्म 4 जून 2021 को रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।' देखिए कबीर खान का पोस्ट...

यह पोस्ट देखकर एक्टर रणवीर सिंह के फैंस को बेहद खुशी हुई। बता दे कि यह फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज होगी। ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के 1983 विश्वकप जीतने की कहानी को दर्शाएगी। फिल्म में रणवीर के अलावा नागर्जुन अक्किनेनी, पंकज त्रिपाठी, कमल हासन और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका का किरदार कपिल देव बने रणवीर सिंह की पत्नी का होगा। यह पहला मौका होगा जब शादी के बाद रणवीर और दीपिका पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएगें।


संबंधित समाचार