होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इनेलो के चारों बागी विधायकों ने थामा JJP का दामन, दुष्यंत ने कहा नहीं होगा इनेलो से गठबंधन

इनेलो के चारों बागी विधायकों ने थामा JJP का दामन, दुष्यंत ने कहा नहीं होगा इनेलो से गठबंधन

 

विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में एक और बड़ा फेरबदल हो गया है। इनेलो के चार पूर्व विधायकों ने शुक्रवार को जेजेपी का दामन थाम लिया। दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दुष्यंत चौटाला की अगुवाई में नैना चौटाला, पिरथी लंबरदार, राजदीप फौगाट, अनूप धानक ने जेजेपी ज्वॉइन की। दो दिन पहले चारों पूर्व विधायकों ने इनेलो के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था और एक दिन पहले इनेलो पार्टी से इस्तीफा दिया था।

प्रेस कांफ्रेंस में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जैसे ही विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगेगी, सभी को बता दिया जाएगा कि जेजेपी और बीएसपी किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। जजपा किसी भी महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। अगर इनेलो और कांग्रेस एक हो जाती है तो चौटाला साहब की राजनीति नहीं बचेगी।

दुष्यंत चौटाला ने खाप पंचायतों की मुहिम को झटका देते हुए कहा कि चौटाला परिवार राजनीतिक तौर पर एक नहीं होगा। पारिवारिक तौर पर एक होने का फैसला दादा ओम प्रकाश चौटाला और प्रकाश सिंह बादल पर छोड़ दिया है। राजनीतिक तौर पर हमार गठबंधन बसपा के साथ है। वैसे भी राजनीतिक गठबंधन का फैसला पार्टी और गठबंधन के पार्टनर लेते हैं।


संबंधित समाचार