होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IIFA 2018 में श्रीदेवी को मिला बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड, पति बोनी कपूर हुए भावुक

IIFA 2018 में श्रीदेवी को मिला बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड, पति बोनी कपूर हुए भावुक

 

19वें इंटरनैशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स (IIFA 2018) में जब श्रीदेवी को बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला तो पति बोनी कपूर भावुक हो गए। बता दें कि श्रीदेवी का इस वर्ष 24 फरवरी को दुबई में निधन हो गया था, जहां वे एक विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थी। स्वर्गीय श्रीदेवी को यह अवॉर्ड वर्ष 2017 में आई क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मॉम' में मां का किरदार निभाने के लिए दिया गया है। 

 

अवॉर्ड लेने के लिए बोनी कपूर जब मंच पर पहुंचे तो वह भावुक हो गए। गीली आंखों के साथ बोनी ने कहा, 'मैं उनकी कमी मेरे जीवन के हर एक क्षण में महसूस करता हूं।' हालांकि, बाद में बोनी के बेटे और बॉलिवुड स्टार अर्जुन कपूर और भाई अनिल कपूर मंच पर पहुंचे और उन्हें सहानुभूति दी। इस मौके पर बॉलिवुड स्टार अनिल कपूर ने कहा, 'सच में वह महान थीं। देश, विश्व और हमारा परिवार आपको याद करता है।'

 

देवी को इससे पहले नई दिल्ली में आयोजित 65वें नैशनल फिल्म अवॉर्ड्स में भी 'मॉम' के लिए सम्मानित किया जा चुका है। अपने पांच दशकों के लंबे फिल्मी करियर में 54 वर्षीय श्रीदेवी ने तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। उन्हें भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में जाना जाता था। भारत सरकार ने साल 2013 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा था। श्रीदेवी ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज 4 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी।

 

श्रीदेवी की पहली हिंदी फिल्म सोलवां सावन थी जो साल 1979 में आई थी। हालंकि उन्हें बॉलीवुड में पहचान फिल्म 1983 में आई फिल्म हिम्मतवाला से मिली। यह उस साल की ब्लॉकस्बस्टर फिल्म थी।


संबंधित समाचार