होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बॉलिवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में निधन, अंतिम दर्शन को आवास पर जुटे फैंस

बॉलिवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में निधन, अंतिम दर्शन को आवास पर जुटे फैंस

 

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की देर रात शनिवार को हार्ट अटैक से 54 साल की उम्र में मौत हो गई। उन्होंने दुबई से 120 किलोमीटर दूर रास अल खैला में अपनी आखिरी सांस ली। हाल ही में एक तस्वीर सामने आई हैं जिसमें श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेने एम्बुलेंस मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच गई हैं। खबर मिल रही है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दोपहर के बाद दुबई से मुंबई लाया जाएगा। उनकी आखिरी झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर लोगों का तांता लगा हुआ है। 

श्रीदेवी यूएई में अपने परिवार के साथ मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने गई थीं। जिसके वक्त श्रीदेवी को कार्डियक अरेस्ट आया वह होटल रूम में थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

श्रीदेवी का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। हालांकि शव को उनके परिवार को नहीं सौंपा गया है, जिस कारण उनका पार्थिव शरीर रविवार रात भारत नहीं आ सका। अब सोमवार सुबह उनका पार्थिव शरीर भारत पहुंचेगा। जांच प्रक्रिया के कारण ये देरी हो रही है। खलीज टाइम्स की खबरों के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने इस बात का खुलासा किया है कि उनके शव का परीक्षण संपन्न हो गया है और परिजन को रिपोर्ट का इंतजार है। गल्फ न्यूज ने खबर दी है कि भारतीय अदाकारा श्रीदेवी का शव संभवत: सोमवार को वापस भेजा जाएगा। खबरों के अनुसार श्रीदेवी का शव रविवार को भारत नहीं भेजा सका था क्योंकि दुबई पुलिस की जांच रिपोर्ट देर शाम तक तैयार नहीं थी। अधिकारी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने में लगे हुए हैं।

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अनिल अंबानी के प्राइवेट जेट से मुंबई लाया जाएगा। जुहू स्थित पवन हंस शमसान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच बड़ी संख्या में श्रीदेवी के प्रशंसक उनके घर के बाहर अंतिम बार देखने के लिए मौजूद हैं। अभिनेत्री रेखा, कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट और अभिनेता अर्जुन कपूर भी अनिल कपूर के आवास पर पहुंच गए हैं। श्रीदेवी अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर की पत्नी थीं। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर भी यहीं मौजूद हैं। करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, अनुपम खेर और रानी मुखर्जी भी अनिल कपूर के घर पर हैं।

श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत महज चार वर्ष की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उनकी पहली फिल्म बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट थुनविान थीं। 1990 के दशक में आई उनकी फिल्म चांदनी, लम्हें, मिस्टर इंडिया, नगीना और कई मूवीज ने उन्हें भारतीय दर्शकों की पंसदीदा अदाकारा बना दिया था। हिंदी फिल्मों का एक दौर वह भी आया जब उन्होंने अपनी एक्टिंग से सबको कायल कर दिया।

1996 में निर्देशक बोनी कपूर से शादी के बाद श्रीदेवी ने फ़िल्मी दुनिया से अपनी दूरी बना ली थी।  लेकिन इस दौरान वह टीवी शोज में नजर आईं। श्रीदेवी ने बॉलीवुड से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया और फिर इंग्लिश-विंग्लिश से बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी की। मराठी महिला के रूप में इस फिल्म में उनका अभिनय खूब सराहा गया। उनकी आखिरी फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई मॉम थी।

 


संबंधित समाचार