होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पूर्व PM मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटी, मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा

पूर्व PM मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटी, मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा

 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटा दी गई है और अब उन्हें सिर्फ जेड प्लस सुरक्षा ही दी जाएगी। गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा को लेकर फैसला पूरी तरह से प्रोफेशनल आधार पर किया गया है। मंत्रालय का कहना है कि निर्धारित समय के बाद सुरक्षा व्यवस्था का रिव्यू किया जाता है। यह सामान्य प्रक्रिया है और इसके तहत ही सुरक्षा घटाने या बढ़ाने का निर्णय लिया जाता है।

मनमोहन सिंह को जेड प्लस सुरक्षा मिलती रहेगी, लेकिन अब तक उन्हें एसपीजी सुरक्षा मिलती थी। गृह मंत्रालय ने कहा, मौजूदा सुरक्षा कवर रिव्यू तय समय पर होनेवाली नियमित व्यवस्था है। सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा किए गए रिव्यू और खतरे की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को जेड प्लस सिक्यॉरिटी मिलती रहेगी।

एसपीजी सुरक्षा अब देश में सिर्फ 4 लोगों के ही पास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यह सुरक्षा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी को मिल रही है। आम तौर पर खतरे की आशंका या सुरक्षा स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री के परिवार को भी एसपीजी सुरक्षा देने का प्रावधान है।


संबंधित समाचार