बॉलीवुड फिल्मों के विलेन सोनू सूद कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों की मदद करके रियल लाइफ हीरो बन चुके हैं। 30 जुलाई को उन्होंने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इसी खास मौक पर सोनू सूद ने अपनी तकरीबन 23 साल पुरानी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की हैं। जिसमें वो काफी अलग नजर आ रहें। सोनू की ये तस्वीर फैंस को काफी पंसद आई हैं।
..and I dared to become an actor. #1997 pic.twitter.com/s8rlb5o8ni
— sonu sood (@SonuSood) July 30, 2020
सोनू सूद ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा,"और तब मैंने एक एक्टर बनने की हिम्मत दिखाई." इस तस्वीर पर लोगों ने ढेरों कमेंट किए हैं। फैंस ने उनकी काफी सारी फोटो शेयर की हैं। एक यूजर ने सोनू की उस वक्त की फोटो शेयर की हैं जब उन्होंने राज कॉमिक्स के किरदार नागराज पर बने शो की शूटिंग की थी।
..and I dared to become an actor. #1997 pic.twitter.com/s8rlb5o8ni
— sonu sood (@SonuSood) July 30, 2020
बता दें कि लॉकडाउन में लाखों लोगों को घरों तक पहुंचाने वाले सोनू ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया हैं कि वे अब प्रवासियों को नौकरी दिलवाने में मदद करेंगे। बाढ़ से प्रभावित बिहार और असम में वे इस मुहिम को तेजी से चलाने वाले हैं।
मेरे जन्मदिन के अवसर पे मेरे प्रवासी भाइयों के लिए https://t.co/UWWbpO77Cf का 3 लाख नौकरियों के लिए मेरा करार। ये सभी अच्छे वेतन, PF,ESI और अन्य लाभ प्रदान करते हैं। धन्यवाद् AEPC, CITI, Trident, Quess Corp, Amazon, Sodexo, Urban Co , Portea और अन्य सभी का।#AbIndiaBanegaKamyaab pic.twitter.com/rjQ0rXnJAl
— sonu sood (@SonuSood) July 30, 2020
यह भी पढ़ें- Sushant Suicide Case: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की CBI जांच की मांग, कहा- पुलिस को उनका काम करने दें