होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सोनभद्र हिंसा: CM योगी ने कहा आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रियंका वाड्रा धरने पर बैठी

सोनभद्र हिंसा: CM योगी ने कहा आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रियंका वाड्रा धरने पर बैठी

 

सोनभद्र में हुए नरसंहार को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगया कि प्रदेश में योगी सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल रही है। हालांकि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा,  इम मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। अब तक मामले में मुख्य आरोपी प्रधान समेत 25 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। सोनभद्र में हुई हत्या की जांच कमिटी करेगी। जो भी दोषी हैं उनको छोड़ा नहीं जाएगा। बता दें कि सोनभद्र में घटना वाली जगह पर आज धारा 144 लगा दी गई है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पीड़ितों से मिलने के लिए निकली। वह हिंसा के पीड़ित लोगों से मुलाकात करने के इरादे से गईं लेकिन मिर्जापुर नारायणपुर पुलिस चौकी पर प्रियंका के काफिले को रोक दिया गया। प्रियंका फिलहाल मिर्जापुर में धरने पर बैठ गई हैं। कांग्रेस के अन्य नेता प्रदर्शन कर रहें हैं। प्रियंका गांधी ने कहा है कि उनके जाने से कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ेगी।

बता दे सोनभद्र में घोरावल थाना क्षेत्र के उधा गांव में ग्राम प्रधान यज्ञदत्त ने एक आईएएस अधिकारी से खरीदी गई 90 बीघा जमीन पर कब्जे के लिए बड़ी संख्या में अपने साथियों के साथ पहुंचकर जमीन जोतने की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी तरफ के लोगों ने स्थानीय ग्रामीणों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस वारदात में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। एक घायल ने बाद में दम तोड़ दिया। 18 अन्य जख्मी हो गए।


संबंधित समाचार