होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

तो इस वजह से आसिम रियाज के जबरा फैन हुए JOHN CENA

तो इस वजह से आसिम रियाज के जबरा फैन हुए JOHN CENA

 

रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 के फिनाले में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में सभी ही कंटेस्टेंट्स ने जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है लेकिन असली विजेता वही होगा जिसे जनता का सबसे ज्यादा प्यार मिलेगा। आसिम रियाज और शहनाज गिल इस सीजन के दो ऐसे कंटेस्टेंट रहे जिनकी तारीफ सलमान खान भी करने से पीछे नहीं रहे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by John Cena (@johncena) on

इस बार ये पहला सीजन है जिसमें शो के आखिरी बचे दो हफ्तों में इतने कंटेस्टेंट्स हैं। शो में सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, आसिम रियाज और रश्मि देसाई काफी मजबूत कंटेस्टेंट्स हैं और उम्मीद की जा रही है कि ये चार लोग अंतिम चरण तक पहुंचेंगे भी।  बिग बॉस 13 की लोकप्रियता अब केवल भारत तक ही नहीं रह गई है बल्कि अमेरिका तक पहुंच गई है। WWE के जाने-माने रेसलर JOHN CENA ने असिम रियाज को सपोर्ट करते हुए उनकी एक फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by John Cena (@johncena) on

JOHN CENA कभी-भी पोस्ट करते समय कैप्शन नहीं लिखते हैं और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है। लेकिन फैन्स उन्हें आसिम रियाज को सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया कह रहे हैं। आपको बता दें कि आसिम रियाज की ये तस्वीर बिग बॉस में एंट्री लेते हुए की है। इससे पहले भी JOHN CENA ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फोटो पोस्ट की थी जिसमें रणवीर ने स्टाइलिश सनग्लासेस लगाए हुए थे और मल्टीकलर शर्ट पहनी हुई थी। 


संबंधित समाचार