होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Sirsa: दो नाबालिग लड़कियां एक दूसरे से शादी करने के लिए घर से भागी और फिर...

Sirsa: दो नाबालिग लड़कियां एक दूसरे से शादी करने के लिए घर से भागी और फिर...

 

समलैंगिक शादी करने के इरादे से घर से फरार हुई दो नाबालिग को पुलिस ने बुधवार सुबह फतेहाबाद में तलाश लिया। इसके बाद दोनों को बाल कल्याण समिति के पास लाया गया। यहां दोनों नाबालिग लड़कियों की काउंसलिंग की गई और बाद में कानूनी कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया।

सिरसा की रहने वाली दोनों नाबालिग लड़कियों ने बताया कि फेसबुक पर उनकी फ्रेंडशिप हुई थी। इसके बाद वे दोनों एक दूसरे को चहाने लगी। बाद में दोनों मेल फिमेल की तरह आपस में चेटिंग करने लगे। अब दोनों ने आपस में शादी करने का मन बना लिया। इसी के चलते मंगलवार को दोनों घर से फरार गईं। स्कूटी पर सवार होकर दोनों फतेहाबाद पहुंची और वहां एक पार्क में बैठकर प्लानिंग करने लगी। शाम को दोनों घर नहीं लौटी तो दोनों के परिजनों ने पुलिस थाने में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस दोनों नाबालिग की तलाश में जुट गई।

सुबह मोबाइल लोकेशन का पता चलने पर पुलिस ने दोनों को फतेहाबाद में तलाश कर लिया। इसके बाद कीर्ति नगर चौकी पुलिस दोनों को बाल कल्याण समिति में लेकर आई। यहां पर दोनों की काउंसिलिंग की गई। दोनों नाबालिग जीवनभर एक साथ रहने पर अड़ी हुई थी। काउंसलिंग के बाद दोनों उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। कीर्ति नगर चौकी इंचार्ज बलवान सिंह बताया कि दोनों नाबालिग लड़कियों के कोर्ट समक्ष बयान दर्ज करवाए गए हैं। इसके बाद दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। दोनों मंगलवार को घर से लापता हो गई थी। पुलिस दोनों को फतेहाबाद से तलाश करके लाई।


संबंधित समाचार