होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Sirsa Rally: BJP की प्रगति रैली में CM मनोहर ने किया दोनों फाटकों पर अंडरपास-ओवरब्रिज बनाने का ऐलान

Sirsa Rally: BJP की प्रगति रैली में CM मनोहर ने किया दोनों फाटकों पर अंडरपास-ओवरब्रिज बनाने का ऐलान

 

भाजपा (BJP) की ओढां में आयोजित प्रगति रैली (Pragati Rally) में मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने सिरसा (Sirsa) में स्थित दोनों रेलवे फाटकों (railway gates) पर अंडरपास (Underpass) और ओवरब्रिज (Over Bridge) बनाने का ऐलान किया है। वहीं उन्होंने सिरसा में मेडिकल कॉलेज (Medical College) के निर्माण को भी हरी झंडी दिखाई है। बता दें कि अंडरपास और ओवरब्रिज के निर्माण से जिले वासियों को इसका काफी लाभ मिलेगा। रैली में जिले के साथ-साथ अन्य जिलों के कार्यकर्ता भी पहुंचे। मुख्यमंत्री के रैली स्थल पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं की तरफ से उनका भव्य स्वागत किया गया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा की तरफ से प्रदेश के साथ-साथ देशभर में करवाए गए सभी कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तरफ से पूरे देश में एक साथ कई विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। जिसके चलते हरियाणा में विकास कार्य को तेजी मिल है। जिससे लोगों को इसका लाभ भी मिल रहा है। भाजपा सरकार (BJP Govt) में प्रदेश तेजी से विकास की राह पर चल रहा है। बीते एक सप्ताह पहले ही मुख्यमंत्री ने 353 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था।

रेलवे अंडरपास से जिले वासियों को होगा लाभ
बता दें कि काफी समय से शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित फाटक पर अंडरपास के निर्माण को लेकर मांग की जा रही थी। जबकि चत्तरगढ़ पट्टी स्थित रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज की मांग उठाई गई थी। ऐसे में ओढां रैली के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दोनों स्थानों पर अंडरपास और ओवरब्रिज बनाने का ऐलान कर दिया। इससे आने जाने वाहन चालकों को इसका काफी राहत मिलेगी। अक्सर दिन में देर तक दोनों तरफ के रेलवे  फाटक बंद होने की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

काफिले के साथ रैली स्थल के लिए रवाना हुए थे भाजपा नेता
भाजपा नेता अपने पूरे काफिले के साथ रैली स्थल के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रैली को लेकर काफी दिनों से जन संपर्क अभियान चलाया था और कार्यकर्ताओं को रैली में आने का आह्वान भी किया था। ऐसे में बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह (Ranjeet Chautala), विधायक गोपाल कांडा (Gopal Kanda), गोबिंद कांडा (Govind Kanda), प्रदीप रातुसरिया (Pradeep Ratusaria) सहित अन्य भाजपा नेता अपने काफिले के साथ सिरसा पहुंचे थे। 

 

यह भी पढ़ें- Kurukshetra AAP Rally: हरियाणवी में बोले केजरीवाल, 'मन्ने काम करना आवै, जितना मर्जी काम करवा लो'


संबंधित समाचार