होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Kurukshetra AAP Rally: हरियाणवी में बोले केजरीवाल, 'मन्ने काम करना आवै, जितना मर्जी काम करवा लो'

Kurukshetra AAP Rally: हरियाणवी में बोले केजरीवाल, 'मन्ने काम करना आवै, जितना मर्जी काम करवा लो'

 

पंजाब (Punjab) में जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) की नजर अब हरियाणा विधानसभा चुनावों पर टिक गई है। हरियाणा (Haryana) के कुरुक्षेत्र में रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) रैली की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर जमकर हमला बोला है।

केजरीवाल ने किसानों को दी बधाई
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, 'त्रेतायुग में श्री रामचन्द्र ने रावण का घमंड तोड़ दिया था। द्वापरयुग में श्री कृष्ण ने कंस का घमंड तोड़ा था और कलयुग में किसानों ने भाजपाइयों का घमंड तोड़ा है। मैं सारे किसान भाइयों को इसके लिए बधाई देता हूं।'

'हरियाणा का लाल केजरीवाल'
अरविंद केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए खुद को हरियाणे के लाल बताया हैं। उन्होंने कहा कि, 'मुझे सबसे अच्छा उस वक्त लगता है जब मुझे लोग हरियाणे का लाल कहते हैं। हरियाणा ही मेरी जन्मभूमि है। जन्मभूमि का कर्जा आदमी 7 जन्मों तक भी नहीं चुका सकता है।'

'मैं हरियाणे का छोरा हू-मन्ने सिर्फ काम करना आवे'
रैली के दौरान अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से हरियाणा के रंग में रंगे हुए नजर आए हैं। उन्होंने ठेठ हरियाणवी लहजे में कहा कि, 'मैं एक सीधा-साधा छोरा हूं। मन्ने सिर्फ काम करना आवे, जितना मर्जी सिर्फ काम करवा लो।'

खट्टर सरकार को स्कूल पर घेरा
आम आदमी पार्टी अपने एजुकेशनल मॉडल को अक्सर चर्चा में बनी रहती है। उन्होंने कहा, 'जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ भारत पधारे थे तो उनकी पत्नी ने कहा खुद मोदी से कहा था कि मुझे केजरीवाल के स्कूल देखने जाना हैं।  क्या कोई खट्टर सरकार के स्कूल देखने आया।'

पंजाब का उदाहरण
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब (Punjab) में आप के मंत्री भ्रष्ट थे। ये बात कोई भी नहीं जानता था, मीडिया को भी यह नहीं पता था। कोई अन्य पार्टी होती तो अपने हिस्से के लिए कहती, हमने उसे तुरंत बर्खास्त कर जेल भेज दिया। किसी अन्य पार्टी ने ऐसा कभी नहीं किया है, इसका मतलब यह नहीं है कि उनमें से कोई भ्रष्ट नहीं है।

नौकरियां पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि मैंने अपने 7 साल के कार्यकाल में 12 लाख नौकरियां दी हैं। अगले 5 साल में 20 लाख नौकरी देने की योजना है। खट्टर साहब ने हरियाणा में अब तक कितनी नौकरियां दी? ये नौकरी नहीं देंगे। ये आपके बच्चों को गुंडई और दंगा करना ही सिखाएंगे और अपने बच्चों को पढ़ने के लिए विदेश भेजेंगे।

 

यह भी पढ़ें- किसान चौपाल के मंच पर प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित, कृषि मंत्री जेपी दलाल रहे मौजूद


संबंधित समाचार