होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोरोना और किडनी की बीमारी से संगीतकार वाजिद खान की हुई मौत, शोक में डूबा बॉलीवुड

कोरोना और किडनी की बीमारी से संगीतकार वाजिद खान की हुई मौत, शोक में डूबा बॉलीवुड

 

देश और दुनिया में तेजी से फैल रहे कोरोना ने संगीतकार (Singer Wajid Khan) वाजिद खान की भी जान ले ली। मशहूर संगीतकार वाजिद के जाने से (Bollywood Industry) बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म इंडस्ट्री में (Sajid-Wajid) साजिद-वाजिद की जोड़ी के रूप में मशहूर वाजिद खान को काफी पसंद किया जाता था। उनके देश और दुनिया में करोड़ों फैंस हैं। अचानक आई उनकी मौत की खबर से फैंस से लेकर बॉलीवुड हस्तियां और स्टार शोक में है।

एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि (Wajid Khan) वाजिद खान पिछले काफी समय से किडनी की बीमारी से जुझ रहे थे। इसी के चलते कुछ महीने पहले ही उनकी (Kidney Transplant) किडनी ट्रांसप्लांट कराई गई थी, लेकिन इसके बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं था। हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां 42 वर्षीय वाजिद खान को कुछ दिन पहले ही जांच में (Coronavirus) कोरोना संक्रमित भी पाया गया था। इसी इलाज के दौरान रविवार शाम को उनकी हालत बिगड़ गई और तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाये। बताया जा रहा है कि किडनी खराब होने के चलते उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम हो गई थी। जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

वहीं वाजिद की मौत की खबर सुनते ही फैंस से लेकर (Bollywood Star) बॉलीवुड स्टार भी परेशान हो गये। सभी ने संगीतकार की मौत पर दुख व्यक्त किया है। बॉलीवुड जगत के लोगों ने ट्वीट कर वाजिद खान को श्रद्धांजलि दी हैं। वाजिद खान की मौत की खबर पता लगते ही संगीतकार सलीम मर्चेंट ने ट्वीट किया, 'साजिद-वाजिद की जोड़ी के मेरे भाई वाजिद के निधन की खबर से परेशान हूं। अल्लाह उनके परिवार को ताकत दे। वाजिद भाई आप बहुत जल्दी चले गये।

 


संबंधित समाचार