होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी से श्रद्धा कपूर का लुक पोस्टर जारी, इस दिन होगी फिल्म रिलीज

फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी से श्रद्धा कपूर का लुक पोस्टर जारी, इस दिन होगी फिल्म रिलीज

 

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आएंगे। गुरुवार को एक्टर वरुण धवन का पोस्टर रिलीज हुआ था। वहीं अब श्रद्धा कपूर का पोस्टर आया हैं। श्रद्धा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। साथ ही बताया है कि 6 दिन बाद युद्ध शुरू होगा। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 18 दिसंबर को रिलीज होगा।

श्रद्धा कपूर ने पोस्टर में हाफ लेंथ बूट के साथ वाइब्रेंट कपड़े पहने हैं। उनका लुक और मेकअप काफी फंकी और लाउड है। इससे पहले वरुण धवन ने अपना लुक शेयर किया था, जो खूब वायरल हुआ। स्ट्रीट डांसर 3डी एक डांस ड्रामा है। इसके निर्देशक रेमो डिसूजा हैं, जिन्होंने इससे पहले एबीसीडी और एबीसीडी 2 जैसी फिल्में बनाई हैं।

इस फिल्म में एबीसीडी 2 की ही तरह वरुण धवन के साथ श्रद्धा कपूर भी अपने डांस का जलवा दिखाने वाली हैं। डांस पर आधारित इस फिल्म को रेमो डीसूज़ा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन के अलावा प्रभू देवा, केरोलीन विल्डे, पुनीत पाठक, नोरा फतेही, धर्मेश और शक्ति मोहन जैसे कई बेहतरीन डांसर भी नज़र आने वाले हैं। ये मूवी 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।


संबंधित समाचार