होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

साइना नेहवाल ने थामा बीजेपी का दामन, दिल्ली चुनाव में भी करेगी प्रचार

साइना नेहवाल ने थामा बीजेपी का दामन, दिल्ली चुनाव में भी करेगी प्रचार

 

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है। दिल्ली मुख्यालय में साइना ने बीजेपी पार्टी की सदस्यता ली। बीजेपी में शामिल होने के बाद अब साइना दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार भी करेंगी। हरियाणा के हिसार में जन्मीं साइना फिलहाल विश्व वरीयता में आठवें नंबर की खिलाड़ी हैं।

बीजपी में शामिल होने के बाद साइना ने कहा, आज मैं ऐसी पार्टी ज्वाइन किया, जो देश के लिए इतना करती हैं। नरेंद्र मोदी सर दिन रात देश के लिए इतना मेहनत करते हैं। अभी मेरे लिए सबकुछ मेरे लिए नया है, लेकिन मुझे सब कुछ अच्छा लग रहा है। नरेंद्र सर खेलो को बढ़ावा देते हैं, खेलो इंडिया जैसे प्रोत्साहन के लिए काम करना शुरू किया है।

फिल्मी पर्दे पर भी साइना नेहवाल की बायोपिक जल्द दस्तक देने वाली है। परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल का किरदार अदा करती नजर आएंगी। बैडमिंटन खेल में दिए योगदान के लिए साइना नेहवाल को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। लंदन ओलंपिक में साइना नेहवाल ने देश के लिए ब्रोंज मेडल जीता था।

साइना नेहवाल 24 अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत चुकी हैं साल 2015 में साइना नेहवाल विश्व की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थी। साइना नेहवाल ने बीते दिनों नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया था।


संबंधित समाचार