होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

RSS ने लगाया कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोप, राहुल गांधी बोले ‘मैं दोषी नहीं’

RSS ने लगाया कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोप, राहुल गांधी बोले ‘मैं दोषी नहीं’

 

भिवंडी कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक बड़ा झटका दिया है। बता दें महाराष्ट्र की भिवंडी कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ आरएसएस मानहानि केस पर आरोप तय किए हैं। राहुल पर आइपीसी की धारा 499 और 500 के  तहत मानहानि का ये केस चलेगा। मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी। 

 

बता दें कि मानहानि केस में राहुल मंगलवार को भिवंडी कोर्ट में पेश हुए। जहां उन्होंने बयान दर्ज कराया और अपनी सफाई देते हुए कहा कि वे दोषी नहीं हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और अशोक गहलोत भी अदालत में मौजूद थे।  

 

राहुल भिवंडी में दंडाधिकारी की अदालत में पेश हुए जहां आरएसएस के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया गया। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने छह मार्च, 2014 को एक चुनावी रैली में महात्मा गांधी की हत्या को आरएसएस से जोड़ा था जिसके चलते दो मई को कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष से 12 जून को हाज़िर रहने को कहा था। अदालत ने उनकी अर्जी पर सुनवाई की और कांग्रेस अध्यक्ष ने समरी ट्रायल की जगह दर्ज विस्तृत सुबूत मांगा था।

 

दरअसल, संघ कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने 2014 में भिवंडी में राहुल गांधी का भाषण सुनने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। राहुल ने उस भाषण में कहा था कि महात्मा गांधी की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने राहुल से कहा कि आपके बयान से आरएसएस की साख को नुकसान पहुंचा है।  

 

 

 


संबंधित समाचार