होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सड़क दुर्घटना: चंबा से लिल्ह जाने वाली बस सड़क से 50 मीटर गिरी नीचे, 34 लोग घायल

सड़क दुर्घटना: चंबा से लिल्ह जाने वाली बस सड़क से 50 मीटर गिरी नीचे, 34 लोग घायल

 

शिमला: हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) के चम्बा जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। जहां एक भरमौर मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे जा गिरी। इस हादसे में करीब 34 लोग घायल हो गए। इस घटना की जानकारी देते हुए एक अधिकारी कहा कि अचानक से बस चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया जिसके बाद बस एक घर के पास गिर गई।

दरअसल, बस यह बस लिल्ह से चंबा जा रही थी। उसी समय सरेई नाले के पास गिर गई। उस समय बस में कुल 40 यात्री सफर कर रहे थे। मौके पर मौजूद अधिकारी ने बताया कि बस से यात्रा कर रहे 34 लोगों घायल हो गए हैं। घायलों को चम्बा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

 

 

यह भी पढ़ें- Himachal High Court: बिजली बोर्ड के कर्मचारी संघ की सिफारिश पर किए जा रहे तबादले गैरकानूनी


संबंधित समाचार