होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बरोदा उपचुनाव के नतीजों के बाद BJP-JJP में आई दरार,कभी भी गिर सकती है गठबंधन सरकार: दीपेंद्र हुड्डा

बरोदा उपचुनाव के नतीजों के बाद BJP-JJP में आई दरार,कभी भी गिर सकती है गठबंधन सरकार: दीपेंद्र हुड्डा

 

हरियाणा से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को दावा किया कि बरोदा उपचुनाव के नतीजों के बाद राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन सरकार में अविश्वास की दरार आ चुकी है और यह कभी भी गिर सकती है।

दरअसल, एक संवाददाता सम्मेलन में दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा-जजपा सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि बरोदा में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद सरकार में गठबंधन सहयोगियों में इस कदर अविश्वास बढ़ गया है कि मुख्यमंत्री को सार्वजनिक तौर भाजपा को जजपा का वोट नहीं मिलने की बात कहनी पड़ी। ऐसे में जजपा को मुख्यमंत्री के इस बयान पर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करना चाहिए।

यही नहीं उन्होंने यहां तक भी कह दिया कि उपचुनाव के दौरान खुद भाजपा उम्मीदवार का मुख्यमंत्री से भरोसा उठ गया था, इसलिए चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में योगेश्वर दत्त के बैनर्स से मुख्यमंत्री की फोटो को गायब कर दी गई।

यह भी पढ़ें- CM मनोहर लाल ने 'आत्मनिर्भर भारत' पैकेज का आधिकारिक लाभ लेने के लिए कार्ययोजना बनाने पर दिया जोर


संबंधित समाचार