होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भीषण बाढ़ से जूझ रहे केरल वासियों को मिली राहत, राज्य में रेड अलर्ट खत्म

भीषण बाढ़ से जूझ रहे केरल वासियों को मिली राहत, राज्य में रेड अलर्ट खत्म

 

बाढ़ की समस्या से जूझ रहे केरल वासियों को थोड़ी राहत मिली है। 9 अगस्त के बाद पहली बार सरकार ने सूबे के सभी 14 जिलों से रेड अलर्ट हटाया है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक एर्नाकुलम, पथनमथिट्टा और अलप्पुझा जिले के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से राहत कार्य में तेजी आने से हालात सुधरे हैं। बाढ़ के चलते मई से अब तक मरने वालों की संख्या 350 के पार हो गई है।

 

फिलहाल 6,61,887 लोग 3,466 रिलीफ कैंपों में रह रहे हैं। शनिवार को एर्नाकुलम, त्रिसूर, इडुक्की, पथनमथिट्टा और चेनगन्नूर जिले सबसे ज्यादा प्रभावित रहे और इन्हीं इलाकों में 22 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की राहत राशि का ऐलान किया। यह राशि प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष से जारी की जाएगी।

 

राज्य सरकार के अनुरोध पर 6,900 लाइफ जैकेट्स, 3,000 जीवन रक्षक पेटी, 167 टावर लाइट्स, 2100 रेनकोट्स, 1300 गमबूट्स और 153 चेन आरी उपलब्ध कराए गए हैं। कैबिनेट सचिव ने IAF, नेवी और ONGC द्वारा 5 और हेलिकॉप्टरों को रविवार को भेजने के निर्देश दिए हैं। एजेंसी के मुताबिक अब तक विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों की ओर से 3 लाख खाने के पैकेट्स, लाखों लीटर दूध, 14 लाख लीटर पीने का पानी, पानी साफ करने की 150 किट (प्रत्येक की क्षमता 1 लाख लीटर) उपलब्ध कराए गए हैं।

 


संबंधित समाचार