होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सुनारिया जेल में बंद Ram Rahim की तबीयत बिगड़ी, PGI में हुई जांच, दवा देकर वापस भेजा

सुनारिया जेल में बंद Ram Rahim की तबीयत बिगड़ी, PGI में हुई जांच, दवा देकर वापस भेजा

 

सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को गुरुवार सुबह लगभग सात बजे पीजीआई लाया गया। खबरों की अनुसार उनके पेट में दर्द उठा जिसके बाद कड़ी सुरक्षा में PGI लाया गया। दो घंटे बाद जांच और दवा देकर डॉक्टरों ने उन्हें वापस भेज दिया।

इसके साथ ही पीजीआई के जिस वार्ड में बाबा राम रहीम को रखा गया था, वहां पर सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए गए थे। पुलिस उपाधीक्षक को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा दिया गया था करीब दो घंटे तक डॉक्टरों ने उसका टेस्ट किया। खबरों के अनुसार 12 मई को राम रहीम को कोरोना वायरस की आशंका के चलते भारी सुरक्षा के बीच रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था। बता दें कि राम रहीम पहले से ही शुगर व बीपी के मरीज हैं और वे लगातार दवाइयां भी ले रहे हैं।

आपको बता दें कि सुनारिया जेल में कोरोन का भयंकर विस्फोट हुआ था और कई कैदी पॉजिटिव पाए गए थे। इस वजह से भी जेल प्रशासन को राम रहीम को अस्पताल में भर्ती करने का फैसला लेना पड़ा था। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- अमित शाह ने गुजरात में 9ऑक्सीजन संयंत्रों का किया उद्घाटन, विजय रूपाणी भी रहें मौजूद


संबंधित समाचार