होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राम मंदिर भूमि पूजन की रामपुर के ननखड़ी में मनाई गई खुशी

राम मंदिर भूमि पूजन की रामपुर के ननखड़ी में मनाई गई खुशी

 

अयोध्या में बहुप्रतीक्षित श्रीराम जन्मभूमि भूमि पूजन होने के बाद पूरे देश भर में खुशी का माहौल है। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में भी लोगों के बीच उत्साह और खुशी देखी गई। आज विश्व हिन्दू परिषद जिला रामपुर ने ननखड़ी में राम जन्म भूमि पूजन हेतु कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष सुरेश मेहता की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में जिला सहमंत्री नितीश शर्मा, ग्राम स्वराज योजना की प्रमुख अनीता कुमारी, बंटी शर्मा, मंगलेश शर्मा, प्रियव्रत शर्मा, रचीत शर्मा, राकेश ठाकुर, नगर अध्यक्ष सतीश, नीटू, दुर्गावाहिनी संयोजिका कनिका, समाजसेवी अनुभव, द्लीप और अन्य कई संगठनों ने भाग लिया।

वही, जिला अध्यक्ष सुरेश मेहता ने बताया कि 4 लाख लोगों की कुर्बानी के बाद और 70 वर्षों की आजादी के बाद आज यह दिन हमें देखना नसीब हुआ है। उन्होंने कहा कि हम बड़े सौभाग्यशाली हैं जो इस पल के साक्षी बन सकें हैं। सुरेश मैहता ने सभी लोगों को आज अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करके आज हम अपने घर को ही अयोध्या बनाएं। इस कार्य क्रम के दौरान सभी लोगों ने पौधारोपण भी किया हनुमान चालीसा का पाठ राम स्तुति और सुन्दर कांड का पाठ किया।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर भूमि पूजन : PM मोदी बोले- आज का दिन तप, त्याग और संकल्प का प्रतीक


संबंधित समाचार