होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म का नाम बदलकर हुआ 'रूही', इस तारीख़ को होगी रिलीज

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म का नाम बदलकर हुआ 'रूही', इस तारीख़ को होगी रिलीज

 

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' 11 मार्च को रिलीज होगी। बता दें कि पिछले काफी समय से राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही अफसाना' की चर्चा थी। लेकिन अब फिल्म का नाम बदलकर 'रूही' कर दिया गया है।

इस बीच यह फिल्म 11 मार्च 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले 'रूही' का ट्रेलर 16 फरवरी 2021 को रिलीज किया जाएगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म 'रूही' का निर्देशन हार्दिक मेहता ने किया है। फिल्म की कहानी मृगदीप सिंह लांबा ने लिखी है। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)


संबंधित समाचार