होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ओछी राजनीति कर रहे हैं राहुल, चीन पर 1962 से लेकर मौजूदा हालात पर संसद में हो जाए दो-दो हाथ : शाह

ओछी राजनीति कर रहे हैं राहुल, चीन पर 1962 से लेकर मौजूदा हालात पर संसद में हो जाए दो-दो हाथ : शाह

 

लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के गतिरोध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमला कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार संसद में बहस के लिए तैयार है। 1962 से लेकर अब तक की स्थिति पर 'दो-दो हाथ' हो जाए।

इसके अलावा अमित शाह ने कहा, 'राहुल गांधी को उनके हैशटैग Surender Modi के लिए आत्मचिंतन करना चाहिए। उनके हैशटैग को चीन और पाकिस्तान में काफी प्रोत्साहित किया जा रहा है।' उन्होंने कहा कि सरकार भारत विरोधी प्रचार को संभालने में पूरी तरह से सक्षम थी, लेकिन यह तब दर्दनाक था जब इतने बड़े राजनीतिक दल के एक पूर्व अध्यक्ष संकट के समय ओछी राजनीति करने में लगे थे।

वही, अमित शाह ने कांग्रेस के उस आरोप का भी जवाब दिया, जिसमें बीजेपी के अंदर लोकतंत्र नहीं होने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा, 'इंदिरा गांधी के बाद से आज तक कोई भी गांधी परिवार से इतर कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बना है। बीजेपी में लालकृष्ण आडवाणी के बाद राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, फिर राजनाथ सिंह, मैं और अब जेपी नड्डा अध्य हैं। इसमें से कोई एक ही परिवार से है क्या?'

शाह ने आगे कहा, 'आपातकाल को लोगों को किया जाना चाहिए क्योंकि इसने हमारे लोकतंत्र की जड़ों पर हमला किया। किसी भी राजनीतिक कार्यकर्ता या नागरिक को नहीं भूलना चाहिए। इसके बारे में जागरूकता होनी चाहिए। यह किसी पार्टी के बारे में नहीं बल्कि देश के लोकतंत्र पर हमले के बारे में है।' 

यह भी पढ़ें- PM मोदी बोले- आपदाओं और चुनौतियों पर हमने हमेशा जीत हासिल की, देश इसी साल नई ऊंचाइयों को छुएगा


संबंधित समाचार