होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पाकिस्तान में शुरू हुआ प्रियंका चोपड़ा का विरोध, UN एंबेसडर के पद से हटाए जाने की मांग

पाकिस्तान में शुरू हुआ प्रियंका चोपड़ा का विरोध, UN एंबेसडर के पद से हटाए जाने की मांग

 

प्रियंका चोपड़ा  (Priyanka Chopra) का IAF को सपोर्ट करना पाकिस्तान (Pakistan)  को रास नहीं आ रहा है। ऐसे में अब पाकिस्तान की तरफ से ऑनलाइन याचिका डाली गई है। जिसमें उन्हें UNICEF के गुडविल एंबेसडर के पद से हटाने की मांग की जा रही है। जी हां आपको बता दें कि पाकिस्तान में नियंत्रण रेखा के पार हमला करने को लेकर वायुसेना को बधाई देने पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को यूनीसेफ की सद्भावना दूत के पद से हटाने की मांग की गई है।

ऑनलाइन मंच आवाज पर इस आवेदन में प्रियंका को उनके पद से हटाने की मांग की गयी है क्योंकि वह ‘तटस्थ’ नहीं रह पाईं। उसमें लिखा है, ''दो परमाणु ताकतों के बीच लड़ाई से बस विध्वंस और मौतें हो सकती हैं। यूनीसेफ की सद्भावना दूत के रूप में प्रियंका से तटस्थ और शांत रहने की उम्मीद थीं, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में घुस जाने पर उसके पक्ष में किये गये ट्वीट से स्पष्ट है कि उनका रुख बदल गया। वह इस पद की हकदार नहीं रहीं।''

प्रियंका को 2016 में यूनीसेफ की सद्भावना दूत नियुक्त किया गया था। ऑनलाइन आवेदन को संयुक्त राष्ट्र और यूनीसेफ को टैग किया गया है। उस पर 3519 लोगों के दस्तखत हो चुके हैं।


संबंधित समाचार