होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मास्क लगाई नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, शूटिंग करने में हुई परेशानी

मास्क लगाई नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, शूटिंग करने में हुई परेशानी

 

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दिल्ली में द व्हाइट टाइगर की शूटिंग कर रही हैं। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मास्क के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका ने दिल्ली प्रदूषण पर एक पोस्ट लिखते हुए बताया कि अभी दिल्ली में शूटिंग करना थोड़ा कठीन हो रहा है।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम एक अपनी एक तस्वीरे शेयर करते हुए, द व्हाइट टाइगर के शूट के दिन, अभी यहां शूटिंग करना इतना कठिन है कि मैं सोच भी नहीं सकती कि इन परिस्थितियों में यहां रहना कैसा होगा। शुक्र है कि हमारे पास एयर प्यूरीफायर और मास्क जैसी सुविधा है। गरीबों और बेघरों के लिए दुआ करें, सभी लोग अपना ध्यान रखें।

गौरतलब है कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को आसमान वायु की गुणवत्ता खतरनाक गंभीर श्रेणी में पहुंचने के बाद ईपीसीए ने सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित कर दी। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली के सभी स्कूलों को 5 नवंबर तक बंद करने के आदेश दिए थे। बता दें, दिल्ली में सोमवार को भी प्रदूषण की सुपर इमरजेंसी कायम है। शहर पर धुंध की चादर छाई है।


संबंधित समाचार