होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गिरीश चंद्र मुर्मू को सीएजी पद की दिलाई शपथ

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गिरीश चंद्र मुर्मू को सीएजी पद की दिलाई शपथ

 

दिल्ली में आज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में गिरीश चंद्र मुर्मू को भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) पद की शपथ दिलाई है। मुर्मू ने बीते बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था। इसके एक दिन बाद गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था।

गिरीश चंद्र मुर्मू ने राजीव महर्षि की जगह ली है। राजीव महर्षि को वर्ष 2017 में सीएजी (CAG) नियुक्त किया गया था। बता दें कि गिरीश चंद्र मुर्मू राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बने जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल रहे हैं। गिरीश चंद्र मुर्मू 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह गुजरात कैडर के अधिकारी हैं।

गिरीश चंद्र मुर्मू ने 31 अक्टूबर 2019 को जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था। बीते बुधवार को उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया था। जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया था। जीसी मुर्मू का उपराज्यपाल के रूप में कार्यकाल 9 महीने का रहा।

गिरीश चंद्र मुर्मू ओडिशा के सुंदरगढ़ के मूल निवासी हैं। मुर्मू ने एमबीए यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम से किया है। पीएम मोदी के खास अधिकारियों में गिने जाने वाले मुर्मू जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनने के पहले वित्त विभाग में व्यय विभाग के सचिव थे। जीसी मुर्मू नरेंद्र मोदी के गुजरात में मुख्यमंत्री रहने के दौरान प्रधान सचिव थे।

 


संबंधित समाचार