होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में प्रकाश सिंह बादल-सुखदेव ढींढसा ने लौटाया पद्मभूषण सम्मान

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में प्रकाश सिंह बादल-सुखदेव ढींढसा ने लौटाया पद्मभूषण सम्मान

 

केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पद्म विभूषण पुरस्कार वापस कर दिया है। बादल के अलावा शिरोमणि अकाली दल के नेता रहे सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी अपना पद्म भूषण सम्मान लौटाने की बात कही है। 

प्रकाश सिंह बादल ने कहा, "मैं जो हूं , वो जनता के कारण हूं ,खासतौर पर आम किसान के कारण। आज जब उसने अपने सम्मान से ज्यादा खोया है तो ऐसे में मुझे पद्म विभूषण पुरस्कार रखने का कोई औचित्य नहीं समझ आता।" बादल ने आगे कहा कि किसान जीने के अपने मूलभूत अधिकार की रक्षा के लिए कड़ाके की ठंड में कड़ा संघर्ष कर रहे हैं।

वही, अकाली दल ने जारी  एक बयान में कहा, "प्रकाश बादल ने भारत सरकार द्वारा किसानों के साथ की गई धोखाधड़ी, बेरूखी और कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के चल रहे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन पर सरकार के रुख के विरोध में पद्म विभूषण लौटा दिया है।"

इसके अलावा सुखदेव सिंह ढींढसा ने मीडिया को बताया कि वह कृषि कानूनों के विरोध में अपना अवॉर्ड लौटा रहे हैं। उन्होंने कहा, किसानों को नजरअंदाज किया जाता है, इसलिए यह अवॉर्ड बेकार है। बता दें कि ढींढसा को मार्च 2019 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। 

यह भी पढ़ें- कृषि कानूनों की वापसी, MSP पर लिखित में भरोसा...किसानों ने सरकार के सामने रखी ये 6 मांगे


संबंधित समाचार