होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

 

लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सूत्रों ने बताया कि चंचल ने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दोपहर 12 बजे के करीब अंतिम सांस ली। सूत्रों ने बताया कि चंचल को मस्तिष्क से जुड़ी समस्याओं के चलते 27 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  वही, नरेंद्र चंचल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है।

पीएम ने ट्वीट कर लिखा, 'लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने भजन गायन की दुनिया में अपनी ओजपूर्ण आवाज से विशिष्ट पहचान बनाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम् शांति!' 

इसके अलावा संगीत सितारों और अन्य हस्तियों ने सोशल मीडिया पर नरेंद्र चंचल को श्रद्धांजलि दी। दलेर मेहंदी ने लिखा, "यह जानकर बहुत दुःख हुआ कि प्रतिष्ठित और सबसे ज्यादा प्यार करने वाले नरेंद्र चंचल ने स्वर्ग में रहने के लिए हमें छोड़कर चले गए। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हूं।"

बता दें कि नरेंद्र चंचल ने बचपन मातारानी के भजन गाते हुए बि‍ताया था। उनके भजन घर-घर मशहूर हुए।


संबंधित समाचार