होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पीएम मोदी का चीन को सख्त संदेश-विस्तारवाद का युग खत्म, ये विकासवाद का समय

पीएम मोदी का चीन को सख्त संदेश-विस्तारवाद का युग खत्म, ये विकासवाद का समय

 

भारत चीन के बीच चल रहे तनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को लेह के दौरा पर पहुंचे। जहां उन्होंने लद्दाख के निम्मू में जवानों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान और चीन को कड़ा संदेश दिया। पीएम मोदी ने जवानों से कहा कि आपने और आपके हमवतन लोगों ने जो बहादुरी दिखाई, उससे भारत की ताकत के बारे में दुनिया को एक संदेश गया।

पीएम मोदी ने कहा कि आपका ये हौसला, शौर्य और मां भारती के मान-सम्मान की रक्षा के लिए आपका समर्पण अतुलनीय है। आपकी जीवटता भी जीवन में किसी से कम नहीं है। जिन कठिन परिस्थितियों में जिस ऊंचाई पर आप मां भारती की ढाल बनकर उसकी रक्षा, उसकी सेवा करते हैं। उसका मुकाबला पूरे विश्व में कोई नहीं कर सकता।

आगे कहा कि आपका साहस उस ऊंचाई से भी ऊंचा है, जहां, आप तैनात हैं। आपका निश्चय, उस घाटी से भी सख्त है। जिसको आप रोज अपने कदमों से नापते हैं। आपकी भुजाएं, उन चट्टानों जैसी मजबूत हैं। जो आपके इर्द-गिर्द हैं। आपकी इच्छा शक्ति आस पास के पर्वतों की तरह अटल हैं।

मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि जब देश की रक्षा आपके हाथों में है। आपके मजबूत इरादों में है, तो सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि पूरे देश को अटूट विश्वास है और देश निश्चिंत भी है। अभी जो आपने और आपके साथियों ने वीरता दिखाई है। उसने पूरी दुनिया में ये संदेश दिया है कि भारत की ताकत क्या है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को आज पुनः श्रद्धांजलि देता हूं। उनके पराक्रम, उनके सिंहनाद से धरती अब भी, उनका जयकारा कर रही है। आज हर देशवासी की सिर, आपके सामने आदरपूर्वक नमन करता है। आज हर भारतीय की छाती आपकी वीरता और पराक्रम से फूली हुई है। आज हर देशवासी का सिर आपके यानी अपने देश के वीर सैनिकों के सामने आदरपूर्वक नतमस्तक होकर नमन कर रहा है।

आज हर भारतीय की छाती आपकी वीरता और पराक्रम से फूली हुई है। 14 कोर की जांबाजी के किस्से हर तरफ है। दुनिया ने आपका अदम्य साहस देखा है। आपकी शौर्य गाथाएं घर-घर में गूंज रही है। भारत के दुश्मनों ने आपकी फायर भी देखी है और आपकी फ्यूरी भी।


 

 


संबंधित समाचार