होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

फिल्म 'संजू' की पायरेटेड कॉपी सोशल मीडिया पर हुई वायरल, मिले 2 लाख से ज्यादा व्यूज

फिल्म 'संजू' की पायरेटेड कॉपी सोशल मीडिया पर हुई वायरल, मिले 2 लाख से ज्यादा व्यूज

 

इस शुक्रवार को संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म 'संजू' रिलीज हो गई है, लेकिन देर रात यह फेसबुक पर लीक हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को सबसे पहले सऊदी अरब के मक्का में रहने वाले प्रिंस रिजवान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया। रिजवान उम अल-करा यूनिवर्सिटी में काम करते हैं। हालांकि, इस फिल्म को शनिवार को फेसबुक से हटा लिया गया। तब तक इस फिल्म की पायरेटेड कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लीक फिल्म 2 घंटे 28 मिनट की है। रिजवान की पोस्ट को शनिवार दोपहर तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे। वैसे फिल्म का बॉक्स पर पहले दिन का कलेक्शन 34 करोड़ 75 लाख रुपए रहा। इसने सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। रेस-3 ने पहले दिन 29 करोड़ की कमाई की थी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि फिल्म टोरेंट पर भी रिलीज हुई। इस पर यह एचडी प्रिंट में थी।

 

संजू की रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही सोशल मीडिया पर लीक होने की अफवाह फैल गई थी। ऐसा कहा गया कि ये अफवाह सलमान खान के प्रशंसक फैला रहे हैं। कुछ देर बाद ट्विटर पर भी #SanjuLeaked ट्रेंड करने लगा।

 

बता दें ऑनलाइन पाइरेसी को बढ़ते देख भारत सरकार ने अगस्त 2016 में टोरेंट पर बैन लगाने के लिए नया कानून बनाया था जिसके तहत 100 से ज्यादा वेबसाइट्स को बैन कर दिया गया था, जो ऑनलाइन पाइरेसी करती थी। इसके तहत अगर कोई भी शख्स ऑनलाइन पाइरेटेड कंटेंट देखता है तो उसे कॉपीराइट एक्ट-1957 के तहत धारा-63, 63 ए, 65 और 65 ए के तहत दोषी पाया जाता है तो इसके लिए 3 साल कैद और 3 लाख रुपए जुर्माने की सजा का प्रावधान है।


संबंधित समाचार