होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ओमप्रकाश चौटाला का दावा, 2024 से पहले बाहर होगी मोदी सरकार, जल्द होंगे मध्यावधि चुनाव

ओमप्रकाश चौटाला का दावा, 2024 से पहले बाहर होगी मोदी सरकार, जल्द होंगे मध्यावधि चुनाव

 

हरियाणा के पूर्व सीएम और इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने देश और हरियाणा की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। रविवार को ओमप्रकाश चौटाला ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि वर्तमान बीजेपी सरकार 2024 से पहले ही सत्ता से बाहर हो जाएगी। साथ ही कहा कि हरियाणा में बीजेपी और जजपा गठबंधन अब कमजोर हो चुका है।

ओमप्रकाश चौटाला ने रविवार को कहा कि आज की वर्तमान केंद्र सरकार 2024 से पहले ही सत्ता से बाहर हो जाएगी। देश की जनता को 2024 के लोकसभा चुनाव का इंतजार नहीं करना होगा। क्योंकि जल्द ही देश में मध्यावधि चुनाव होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने देश में इतनी गलत नीतियां पेश की हैं कि जनता परेशान और दुखी है।

बीजेपी और जजपा पर कसा तंज

केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि लोगों को 2024 तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। देश में मध्यावधि चुनाव कभी भी हो सकते हैं। वहीं हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनोहर लाल खट्टर और जजपा की सरकार भी कमजोर हो चुकी है। वर्तमान भाजपा-जजपा सरकार 2024 तक सत्ता में नहीं रह पाएगी।

गठबंधन सरकार के द्वारा आज राज्य में भय और भ्रष्टाचार का माहौल बना हुआ है। इनेलो के दोबारा सत्ता में आने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए सरकार की नीति बनेगी। अन्य पार्टियों में टिकट पैसे में मिलते हैं। जबकि इनेलो टिकट जनता द्वारा बांटी जाती है। इनेलो पार्टी अपने उम्मीदवारों से पैसे नहीं लेती बल्कि उनकी मदद करती है। यहीं हमारी पार्टी की पहचान है।

यह भी पढ़ें- फोटो में अपने पापा के पास बैठी इस स्वीट गर्ल ने बॉलीवुड में खूब कमाया है नाम, जानें


संबंधित समाचार