होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Nirbhaya Rape case : तिहाड़ जेल प्रशासन ने दोषी अक्षय-विनय से पूछी आखिरी इच्छा

Nirbhaya Rape case : तिहाड़ जेल प्रशासन ने दोषी अक्षय-विनय से पूछी आखिरी इच्छा

 

दिल्ली से सबसे चर्चित गैगरेप हत्याकांड मामले में चारों आरोपियों को 3 मार्च को फांसी दी जाएगी। फांसी से पहले चारों आरोपियों से तिहाड़ जेल प्रशासन ने परिवार से मिलने के लिए जानकारी मांगी है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने बताया कि मुकेश और पवन अपने अपने परिवार से अंतिम मुलाकात कर चुके हैं और अक्षय-विनय से पूछा गया कि वो कब अपने परिवार से मुलाकात करेंगे। इसको लेकर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। चारों दोषियों के खिलाफ तीन बार डेथ वारंट जारी हो चुके हैं। एएनआई के मुताबिक, जेल प्रशासन ने दोषियों के परिवार से अंतिम मुलाकात के बारे में पूछा गया। चार में से दो ने परिवार से अंतिम मुलाकात के बारे में जानकारी नहीं दी है। नए डेथ वारंट के बाद जेल प्रशासन ने उन्हें सूचना दी। इतनी बार टली फांसी 1. पहला डेथ वारंट- 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी देने का आदेश 2. दूसरा डेथ वारंट- 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी देना का आदेश 3. तीसरा डेथ वारंट- 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी का आदेश जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली की एक कोर्ट ने गुरुवार को तिहाड़ जेल अधिकारियों से निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले में चार दोषियों में से एक की प्रतिक्रिया मांगी। जिसमें दावा किया गया कि वो मानसिक बीमारी, सिजोफ्रेनिया और सिर और हाथ की चोटों के लिए बेहतर इलाज की मांग की। बीते दिनों दिल्ली कोर्ट ने 17 फरवरी को निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले में चारों दोषियों के खिलाफ 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी देने का नया आदेश जारी किया था। मुकेश कुमार सिंह, पवन गुप्ता , विनय और अक्षय कुमार को अब नए डेथ वारंट के मुताबिक फांसी होगी।
 


संबंधित समाचार