होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल में बना एक ही बर्तन में 1995 किलो खिचड़ी बनाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

हिमाचल में बना एक ही बर्तन में 1995 किलो खिचड़ी बनाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के तत्तापानी में मकर सक्रांति पर एक ही बर्तन में 1995 किलो खिचड़ी बनाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। इससे पहले एक ही बर्तन में 918.8 किलो खिचड़ी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड था जो भारत के नाम ही दर्ज था।

खिचड़ी का वजन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि ऋषि नाथ के सामने किया गया। इसकी आधिकारिक घोषणा अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सामने की जाएगी। तत्तापानी में 25 शेफ ने पांच घंटे में खिचड़ी बनाकर तैयार की। इस खिचड़ी को बनाने में 405 किलो चावल, 190 किलो दाल, 90 किलो घी, 55 किलो मसाले व 1100 लीटर पानी का प्रयोग किया गया।

मुख्य शेफ एनएल शर्मा ने कहा कि पर्यटन विभाग की ओर से तत्तापानी में खिचड़ी मुख्य आकर्षण था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि ऋषि नाथ का कहना है कि अब खिचड़ी का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है।


संबंधित समाचार