होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कॉमेडी के बादशाह का नया अवतार, कपिल शर्मा ने फैन्स को किया हैरान

कॉमेडी के बादशाह का नया अवतार, कपिल शर्मा ने फैन्स को किया हैरान

 

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा काफी दिन बाद नज़र आए हैं। दरअसल कपिल ने अपने सभी कामों से ब्रेक ले रखा था। यहां तक की सोशल मीडिया पर भी कपिल की कोई हलचल नहीं दिखाई दी। हाल ही में कपिल शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। बता दें एयरपोर्ट में कपिल शर्मा थोड़े बदले-बदले से नज़र आए। कपिल का वजन भी अब काफी बढ़ गया है।

 

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा कुछ वर्षों से विवादों में घिरे हुए हैं। बता दें कपिल शर्मा को उनके शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से अपार लोकप्रियता मिली। और इसी बीच उनके सह-कलाकार सुनील ग्रोवर से हवाई जहाज में हुए जूता कांड के बाद उनकी मुश्किलें बढ़नी शुरू हुईं। सुनील ग्रोवर उनके शो से अलग हो गए। इस बीच बॉलीवुड के कुछ बड़े सितारों को कपिल के शो से बिना शूटिंग किए ही वापस लौटना पड़ा। अंत में ‘द कपिल शर्मा शो’ बंद हो गया।

 

कुछ समय के बाद कपिल का एक और शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल’ शुरू हुआ। इस शो को भी कपिल शर्मा की सेहत और कुछ अन्य कारणों से कुछ एपिसोड्स के बाद ही बंद करना पड़ा, जिसके बाद कपिल की मुश्किलें और बढ़ गई।

 

बहरहाल, कपिल शर्मा लंबे समय के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर एक अलग अंदाज़ में नज़र आए। कपिल का वेट अब पहले से काफी बढ़ गया है। हालांकि ये कपिल के फैंस के लिए राहत की बात है कि वो अब बिल्कुल ठीक हैं और हो सकता है कि वो जल्द ही कमबैक भी करें।

 

हालांकि कपिल एयरपोर्ट पर अकेले नहीं थे, उनके साथ उनका एक नन्हा दोस्त भी था। कपिल शर्मा की गोद में एक प्यारा सा पपी भी था जिनके साथ वे बेहद खुश नज़र आएं।

 

 


संबंधित समाचार