होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नीना गुप्ता को IIFFB 2019 में मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

नीना गुप्ता को IIFFB 2019 में मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

 

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने काम से लोगों की सराहना पा चुकीं एक्ट्रेस नीना गुप्ता को एक बड़ी सफलता मिली है। नीना गुप्ता ने बोस्टन के भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दोहरी जीत दर्ज की।

बधाई हो की एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता, जबकि उनकी फिल्म द लास्ट कलर को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। नीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए यह सारी जानकारी दीं।

नीना गुप्ता को टीवी पर सांस, सिस्की, सात फेरे और कमजोर कड़ी कौन जैसे हिट शोज के लिए भी याद किया जाता है। बता दें कि नीना फिल्म संदीप और पिंकी फरार के अलावा कंगना रनौत की पंगा और अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी में भी नजर आएंगी।

 


संबंधित समाचार