होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आम आदमी की जेब पर वार, फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

आम आदमी की जेब पर वार, फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

 

नई दिल्ली: एक तरफ जहां कर्नाटक में हाई वोल्टेज ड्रामा के साथ राजनीतिक उथल पुथल चल रही है तो वहीं दूसरी ओर आम आदमी लगातार अपनी जेब पर बढ़ रहे बोझ से परेशान है। कर्नाटक चुनाव के बाद से ही पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार ऊंचाइयों पर पहुंचते जा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम सांतवे आसमान पर उड़ान लगा रहे हैं और आम आदमी को मजबूरन जेब ढीली करनी पड़ रही है।

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं। पिछले चार दिनों में पेट्रोल 76 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है तो वहीं डीजल में भी 86 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। तेल कंपनियां रोजाना करीब 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी कर रही हैं। बता दें कि दिल्ली में पेट्रोल का दाम 73.32 रूपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया था। यह दाम आज फिर से बढ़कर 75.32 रूपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल की कीमत में भी बढ़ोत्तरी कर के दाम को 66.79 रूपए प्रति लीटर तक पहुंचा दिया गया है।

मुंबई की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल की कीमत बढकर 83.16 रूपए पर जा पहुंचा है। मुंबई में डीजल की कीमतें इजाफा होने के बाद 71.11 रूपए प्रति लीटर तक पहुंच गयी हैं। दिल्ली और मुंबई के अलावा कोलकता और चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। कोलकता में पेट्रोल 78 रूपए प्रति लीटर तो डीजल 69.32 रूपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 78.15 रपए प्रति लीटर और डीजल 70.48 रूपए प्रति लीटर के स्तर पर जा पहुंचा है। पिछले एक महीने की बात करें तो पेट्रोल करीब 1.5 रूपए और डीजल का दाम 2 रूपए प्रति लीटर बढ़ा है।


संबंधित समाचार