होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

विदर्भ को हराकर मुंबई ने अपने नाम किया रणजी ट्रॉफी का खिताब, 169 रनों से किया पराजित

विदर्भ को हराकर मुंबई ने अपने नाम किया रणजी ट्रॉफी का खिताब, 169 रनों से किया पराजित

 

मुम्बई और विद्र्भ के बीच खेले गए रणजी के फाइनल मुकाबले में मुंबई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अर्जित की है। मुंबई द्वारा बनाए गए 538 रनों के लक्ष्य का पीछा करते  हुए विदर्भ की टीम केवल 368 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ की टीम को शुरूआती झटकों के बाद करूण नायर और अजय वाडरकर की जोड़ी ने संभाला दोनों बल्लेबाजों की जोडी ने 90 रनों की साझेदारी की। जिसके बाद करूण नायर को मुशीर खान द्वारा पवेलियन का रास्ता दिखाया गया। 

अजय वाडरकर और हर्ष दुबे के बीच 130 रनों की साझेदारी

वहीं करूण के आउट होने का बाद  अजय वाडरकर और हर्ष दुबे ने मिलकर छठवें विकेट के लिए कुल 130 रनों की साक्षेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन ये जोड़ी विदर्भ को रणजी का खिताब जीता नहीं सकी।

8 वर्ष मुंबई ने अपने नाम की ट्रॉफी

बता दें कि मुंबई की क्रिकेट टीम ने 48वीं बार रणजी का खिताब अपने नाम कियास तो दूसरी ओर विदर्भ की टीम का तीसरी बार खिताभ जीतने का सपना टूट गया। मुंबई की टीम ने 8 वर्ष बाद रणजी ट्रॉफी अपने नाम की है। इससे पहले 2016 में मुंबई ने रणजी ट्रॉफी जीती थी। 

 


संबंधित समाचार