होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिलीप कुमार के निधन की अफवाहों पर सायरा बानो हुईं नाराज, कही ये बात

दिलीप कुमार के निधन की अफवाहों पर सायरा बानो हुईं नाराज, कही ये बात

 

एक्टर दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में रविवार सुबह भर्ती कराया गया था। वहीं उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और उनके निधन की अफवाहें उड़ने लगीं। जिसके बाद सायरा बानो ने दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'व्हाएट्सएप फॉरवर्ड पर यकीन मत करिए। साहब की हालत स्थिर है। डॉक्टर्स के अनुसार, वो 2-3 दिन में घर पर होंगे। इंशाल्लाह।‘

डॉक्टर के अनुसार, कि दिलीप कुमार आईसीयू में नहीं हैं। सब ठीक रहा तो वग 2-3 दिन में डिस्चार्ज हो जाएंगे। इसके साथ ही पिछले महीने भी एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और दो दिन बाद वह डिस्चार्ज हो गए थे। बता दें कि दिलीप साहब के ट्विटर हैंडिल ने ट्वीट किया गया था,दिलीप साहब को नॉन कोविड हिंदुजा अस्पताल में रुटीन टेस्ट के लिए भर्ती कराया गया है। उन्हें पिछले कुछ समय से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।डॉक्टर नितिन की टीम उनका ध्यान रख रही है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में 14 जून तक बढ़ा Lockdown, ऑड-ईवन तर्ज पर खुलेंगी दुकानें, शादी में 21 लोग हो सकेंगे शामिल


संबंधित समाचार